फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vigilance and Electricity Department team raided the city, filed report on 58 people

विजिलेंस व विद्युत विभाग की टीम ने शहर में की छापेमारी, 58 लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vigilance and Electricity Department team raided the city, filed report on 58 people
संभल के मुख्य बिजलीघर पर लोगों के घरों से बिजली चेकिंग के दौरान पकड़े गए ई-रिक्शा के चार्जर व केबि? - फोटो : SAMBHAL
संभल। विजिलेंस व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कई जगहों पर मार्निंग रेड कर बिजली चोरी के मामले में 58 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। चेकिंग के दौरान कई लोग ई-रिक्शा चार्ज करते हुए पाए गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई। बकायेदारों को समय पर बिजली बिल जमा करने की हिदायत दी गई। ऐसा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पीएसी बल तैनात रहा। दरअसल, बिजली चोरी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई शुरू हो गई है। विद्युत विभाग द्वारा मोर्निंग रेड कर पीएसी बल की मौजूदगी में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी, कोटगर्बी, तेल मंडी, महमूद खां सराय, सरायतरीन के पीलाखदाना के अलावा अन्य मोहल्लों में विजिलेंस व विद्युत विभाग की टीम ने मोर्निंग रेड कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मीटर से अलग केबिल लगाकर चोरी करते हुए 58लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की गई है। शाम को भी मोहल्ला चौधरी सराय व मोहल्ला नाला में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में खलबली मची रही। उपखंड अधिकारी प्रथम यशपाल सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में बाइपास करके ई-रिक्शा चार्ज लोगों को पकड़ा है। सभी 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed