फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video Viral: After violence in Sambhal, villagers attack Revenue Department team, scuffle female police

Video Viral: संभल में हिंसा के बाद राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई

Sun, 15 Dec 2024 03:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

संभल के मदारा गांव में पैमाइस के दौरान राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई भी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Video Viral: After violence in Sambhal, villagers attack Revenue Department team, scuffle female police
संभल में मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मदारा में जमीन की नापजोख कर रही राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिला पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई की गई। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव मदारा में राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करने के लिए गई थी। टीम में कुछ महिला पुलिसकर्मी भी थी। जैसे ही टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की तभी कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कर्मियों को काम करने से रोका और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


जब पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया तो ग्रामीणों ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। राजस्व निरीक्षक के मुताबिक वह एसडीएम के आदेश पर जमीन की नापजोख करने गए थे। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह घटना संभल जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed