{"_id":"652cdd091ad4a6ca45030e74","slug":"used-to-buy-stolen-tractors-remove-parts-and-make-generators-eight-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3964-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर निकालते थे पार्ट्स और बनाते थे जेनरेटर, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर निकालते थे पार्ट्स और बनाते थे जेनरेटर, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा में पुलिस द्वारा बरामद किए गए ट्रैक्टर और ट्रैक्टर के पार्ट्स के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आठ लोग नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
शनिवार की शाम पुलिस ने 12 गोदामों पर छापा मारा था। मौके से बरामद ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के पार्ट्स, जनरेटर के दस्तावेज गोदाम स्वामी नहीं दिखा सके थे। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह चोरी के ट्रैक्टर खरीदते हैं और बाद में उसके पार्ट्स बनाकर बेच देते हैं। कुछ पार्ट्स जनरेटर में लगा देते हैं। जनरेटर पर नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचते हैं। पुलिस ने इस मामले में नखासा थाना क्षेत्र के शहबाजपुरा निवासी उस्मान, फारूख, जहूर, रिजवान, यूनुस, शाहरूख, दीपा सराय निवासी हिलाल और संभल कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय निवासी शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया। जो आरोपी अज्ञात हैं उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के पार्ट्स मिले हैं। इनकी छानबीन की जा रही है। इसके अलावा रविवार को भी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। जो सामान है उसको कब्जे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
आठ नए गोदाम सील किए, छानबीन होगी
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र फोर्स के साथ रायसत्ती खेड़ा पहुंचे और उन्होंने अलग-अलग चिह्नित किए गए आठ गोदामों को सील करा दिया है। इन गोदामों के अंदर रखे सामान की भी छानबीन की जाएगी। इसलिए सील किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छानबीन की जा रही है कि चोरी के ट्रैक्टर कहां कहां खपाए गए हैं। अभी तक जो आरोपी प्रकाश में आए हैं उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
चोरी के ट्रैक्टर से बना रहे थे जनरेटर, नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेच रहे थे
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह वह चोरी के ट्रैक्टर कम कीमत में खरीदते हैं। उसके बाद पार्ट्स निकाल लेते हैं। इन पार्ट्स के इस्तेमाल से जनरेटर बनाते हैं। जनरेटर पर नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाते हैं। जो लोग खरीदने आते हैं तो वह कंपनी का ही जनरेटर समझकर ले जाते हैं। इसके फर्जी दस्तावेज भी तैयार करते हैं। बताया कि दो ट्रैक्टर भी मौके से बरामद हुए हैं। जिनके दस्तावेज नहीं थे।