{"_id":"66d661bb49996d2ebf0493e4","slug":"uproar-over-making-aadhaar-card-many-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1002-112981-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आधार कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा, कई चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आधार कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा, कई चोटिल
Tue, 03 Sep 2024 06:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए मारामारी मची है। इंडियन बैंक चंदौसी में सोमवार को आधार कार्ड बनवाने आए कुछ लोगों ने टोकन छीनने का प्रयास किया तो गुस्साए ऑपरेटर ने टोकन लोगों के ऊपर फेंक दिए। टोकन हासिल करने के लिए लोगों में मारामारी मच गई। कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। जिसके बाद आधार कार्ड बनाने शुरू किए।
राशनकार्ड की ई-केवाईसी और डीबीटी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने बैंकों और डाक विभाग के माध्यम से आधार कार्ड बनवाए जाने के निर्देश जारी किए थे। इसके तहत नगर के कई प्रमुख बैंकों और डाकघरों को लोगों के आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी गई है। जब से राशन कार्डों की ई-केवाईसी शुरू हुई है, तब से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों की भीड़ डाकघरों और बैंकों में उमड़ रही है। सोमवार को सुबह से ही चंदौसी की इंडियन बैंक पर आधार संशोधन और बनवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। व्यवस्था बनाने के लिए टोकन प्रक्रिया अपनाई गई। बताते हैं कि भीड़ में कुछ लोगों ने टोकन छीनने का प्रयास किया। गुस्साए ऑपरेटर ने टोकन भीड़ के ऊपर फेंक दिए। जिसके बाद टोकन लेने के लिए लोगों के बीच मारामारी हाे गई। लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। जिसके बाद स्थिति संभाली गई और आधार कार्ड से संबंधित कार्य शुरू किया गया।
-- -- -- -- -- -
दो बैंक समेत चार स्थानों पर बन रहे आधार कार्ड
चंदौसी में 26 बैंक और चार डाकघर हैं। जिसमें से सिर्फ दो डाकघर और दो बैंकों में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहां भी सीमित ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। घंटाघर उप डाकघर में सिर्फ 30 और ब्रह्म बाजार डाकघर में 20 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं इंडियन बैंक में दिनभर में 70 से 80 के बीच आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए जा रहे हैं। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में भी समिति ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
सुबह से लग रही लाइनें
आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए डाकघरों और बैंकों के बाहर सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। लोग अपने काम छोड़कर आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं। नंबर न आने पर मायूस होकर लौट रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो महीनों से चक्कर काट रहे हैं।
-- -- -- --
एसबीआई बैंक में डेढ़ माह से बंद है मशीन
चंदौसी एसबीआई बैंक में करीब डेढ़ माह से आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। प्रबंधक के अनुसार ऑपरेटर प्रियांशु का एक्सीडेंट हो गया। इस लिए वह बैंक नहीं आ रहा है। वहीं मुख्य डाकघर की मशीन एक सप्ताह से खराब पड़ी है।
-- -- -- -- -- --
बोले लोग
आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से लाइन में लगी थी। भीड़ अधिक होने पर ऑपरेटर ने टोकन भीड़ में उड़ा दिए। जिसे लेने के लिए लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। छीना झपटी में चाेट लग गई, कपड़े भी फट गए हैं। -कमलेश, पथरा
पांच-छह दिन से बच्चों को लेकर आधार कार्ड संशोधित कराने आ रहा हूं। भीड़ अधिक होने पर ऑपरेटर ने टोकन हवा में उछाल दिए। उसकी हरकत से बड़ी घटना हो सकती थी। -कुबेर प्रकाश, मऊ कठेर
15 दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। सुबह भी लाइन में लगा था। भीड़ अधिक होने की वजह से अफरा-तफरी मई गई। प्रशासन को आधार कार्ड केंद्र बढ़ाने चाहिए। -राजू, आटा
15 दिन से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए जूझ रहा हूं। भीड़ अधिक होने की वजह से नंबर नहीं आ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और मेरा काम भी प्रभावित हो रही है। -छात्रपाल सिंह, अशोकनगर
-- -- -- -
दस बजे करीब टोकन बांटने शुरू किए तो कुछ युवकों ने टोकन छीनते हुए धक्का मुक्की कर दी। जिससे मेरे हाथ से टोकन छूटकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद लोगों में धक्का मुक्की हो गई। गंभीर कुमार, ऑपरेटर, आधार कार्ड केंद्र इंडियन बैंक
वर्जन
आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुट रही है। इस वजह से कई बार अव्यवस्था हो जाती है। ऑपरेटर को कहा कि लाइन लगवाकर ही टोकन वितरण करे। -वैभव शर्मा, प्रबंधक इंडियन बैंक
-- -
वर्जन
आधार कार्ड केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं जिन बैंकों में मशीनें लगी हैं, उन्हें भी चालू कराया जाएगा। -नीतू रानी, एसडीएम