फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Upcoming programs and campaigns made workers work unitedly: Omveer

आगामी कार्यक्रम और अभियानों ने कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य : ओमवीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Upcoming programs and campaigns made workers work unitedly: Omveer
चंदौसी। पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। युवा अटल संकल्प यात्रा के अंतर्गत शहर में बाइक रैली निकाली गई। मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मालवीय चौक स्थित प्रतिमा पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। बाइक रैली शहर के सीता रोड से प्रारंभ होकर ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, नमक मंडी, संभल गेट, रामस्वरूप रोड, मालवीय चौक, फव्वारा चौक होते हुए आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में पहुंच संपन्न हुई।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रम व अभियानों में एकजुट होकर लगे और एक बार योगी सरकार को बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। भाजपा सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास के साथ अपने संकल्प का निर्वहन बिना किसी भेदभाव के करती आ रही है। इसी विश्वास के साथ विधान सभा क्षेत्र में 31 दिसंबर को भाजपा की जनविश्वास यात्रा का आगमन हो रहा है। जिसके भव्य स्वागत को लेकर सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी में जुट जाए। इस दौरान विधान राज्यमंत्री गुलाब देवी, पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, सभा प्रभारी सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, नगराध्यक्ष गिरीश रतन, सतीश अरोरा, ब्लाक प्रमुख डा. सुगंधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटाखे की आवाज निकालने पर थाना कुढ़फतेहगढ़ प्रभारी ने टोका
चंदौसी। सीता रोड पर भाजपाई व भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने दोपहिया वाहनों से पहुंच रहे थे। तभी युवा मोर्चा का पदाधिकारी अपनी बुलेट से पहुंचा और बुलेट से पटाखे की आवाज निकाली। यह देख वहां मौजूद थाना कुढ़फतेहगढ़ के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारी को टोका और बुलट से पटाखे की आवाज न निकालने की बात कही। इस पर मामला शांत हो गया। मगर पदाधिकारी ने भाजपा नेताओं से इसकी शिकायत की, तो भाजपा नेता आकाश अग्रवाल ने थाना कुढ़फतेहगड़ प्रभारी को बुला नोक-झोंक करनी शुरू कर दी। बात बढ़ती देख भाजपा नगराध्यक्ष गिरीश रतन व अन्य पदाधिकारियों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed