{"_id":"60ae8ce68ebc3e2db80cfade","slug":"uoung-man-committed-suicide-sambhal-news-mbd3902095113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और पत्नी के विवाद से क्षुब्ध युवक ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और पत्नी के विवाद से क्षुब्ध युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
असमोली। पत्नी और मां के बीच हुए विवाद को लेकर क्षुब्ध हुए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पत्नी और मां का रोरो कर बुरा हाल है। बुधवार की शाम छह बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों के अनुसार शाम के समय मां और युवक की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
युवक ने काफी समझाया लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसी दौरान युवक अपने कमरे में गया और रस्सी छत के कुंडे में डालकर लटक गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो आनन फानन में फंदे से उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही सुपुर्द ए खाक कर दिया। अब पत्नी और मां का रोरो कर बुरा हाल है। युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर कर रहा था। अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है।