फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unsightly areas will be transformed... selfie points will be created.

Sambhal News: गंदगी वाली जगहों का होगा कायाकल्प...बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Unsightly areas will be transformed... selfie points will be created.
संभल। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी न्यायालय के बाहर महात्मा गांधी की दांडी यात्रा पर आधारित रिलीफ म्यूरल का लोकार्पण किया। नगर पालिका ने इसे करीब दस लाख रुपये की लागत से तैयार कराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्य स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत हो रहा है। इसका उद्देश्य गंदगी वाले स्थानों का कायाकल्प करना है। इन जगहों पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट और कलाकृतियां लगाई जा रही हैं। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

संभल नगर पालिका क्षेत्र में चार स्थानों पर काम चल रहा है। जिले की प्रमुख नगर पालिकाओं में करीब 15 स्थानों का चयन किया गया है। इन कलाकृतियों से आने वाली पीढ़ी महान विभूतियों के विचारों से प्रेरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिष्मति नदी जीर्णोद्धार का लिया जायजा
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। यह नदी मनोकामना तीर्थ के निकट स्थित है। जिलाधिकारी ने बदायूं दरवाजे के पास नाले की डी-सिल्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने मनोकामना तीर्थ के निकट घाट निर्माण के लिए भी कार्रवाई को कहा। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान चयन के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह और अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed