फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Union Minister of State interacts with booth presidents after banquet at Dalit's house

दलित के घर भोज के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से संवाद किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State interacts with booth presidents after banquet at Dalit's house
संभल। पवांसा में भाजपा के पूर्व विधायक के आवास पर बूथ अध्यक्ष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने बूथ अध्यक्षों से 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर संवाद किया। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक ग्रामीणों को देते हुए हरसंभव पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पवांसा में आयोजित बूथ अध्यक्षों से संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं जारी रखें। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी सिर्फ और सिर्फ कमल का फूल होगा। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में मोदी सरकार के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव सवेरा तालाब का निर्माण कराया जाएगा। उस तालाब का नाम गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से जाना जाएगा। पूरे देश में भाजपा विकास के नाम से ही जानी जाती है। जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री को 277 वीरांगना के इतिहास की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान श्याम राघव, मुकेश सिंगल, अभिमन्यु राघव, रामवीर सिंह राघव, ममता राघव, विजया राघव, रजत राघव, सुमित राघव, मोहम्मद अली, हरद्वारीलाल सैनी, महेश प्रजापति, अनुपम मिश्रा दिग्विजय यादव, गजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, किसौली में केंद्रीय राज्यमंत्री ने दलित परिवार के घर पर जमीन पर बैठकर भोजन किया। अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री विपिन जाटव के परिजनों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़कवंशी, राजेश सिंघल, राकेश चौहान, पंकज गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी आदि रहे। अतरासी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, मंजू दिलेर, प्रमोद यादव, डॉ.नगेंद्र सिंह राघव, चंद्रकेश यादव, नेत्रपाल यादव, राकेश कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed