फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled car fell into pond, BDC member drowned

Sambhal News: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, बीडीसी सदस्य की डूबकर मौत

Tue, 13 Aug 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell into pond, BDC member drowned
बनियाठेर (संभल)। गांव अलहदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा गांव के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई और पानी में डूब गई। हादसे में बदायूं के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर सिंह (42) की डूबकर मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार और शव को बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। परिजनों के अनुसार जयवीर सिंह का बेटा गोविंद चंदौसी में रहकर राजेश कुमार इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रविवार की रात जयवीर परिचित की कार लेकर चंदौसी में बेटे के पास आ रहे थे। देर रात अलहदादपुर चंपू गांव के पास मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई और पानी में डूब गई। कार के शीशे न खुलने की वजह से जयवीर सिंह बाहर नहीं निकल सके और डूबने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह उधर से ग्रामीण गुजरे तो तालाब में डूबी कार दिखाई दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार और शव को बाहर निकाला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


--------------
मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि अलहदादपुर चंपू गांव के पास तीव्र मोड़ है। साथ ही मोड़ के नजदीक ही सात से आठ फीट गहरा तालाब है। अक्सर मोड़ पर हादसे होते रहते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में घुस जाते हैं। लेकिन तालाब सूखा होने की वजह से अभी तक सिर्फ लोग घायल ही हुए थे। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश का पानी तालाब में भर गया। जिसकी वजह से कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पानी में डूब गई थी कार
रविवार रात जयवीर सिंह की कार तालाब में अनियंत्रित होकर गिर गई। कार के चारों पहिये ऊपर की ओर थे। उसमें पानी भर गया था। जब कार को बाहर निकाला गया तो कार में पानी भरा था। कार में पानी भरने पर डूबने से ही जयवीर की मौत हुई है। समय रहते कार गिरने की जानकारी मिलती तो शायद जयवीर की जान बच सकती थी।

----------
वर्जन
तालाब में कार गिरने से बदायूं जिले के गांव श्यामपुर सीकरी निवासी जयवीर की मौत हो गई। कार और शव को तालाब से निकलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -मोहित काजला, थाना प्रभारी बनियाठेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed