फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two women filed rape report against each other's family

Sambhal News: दो महिलाओं ने एक दूसरे के परिजनों पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Tue, 16 Jan 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 16 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two women filed rape report against each other's family
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाओं ने एक दूसरे के परिवार के लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई हैं। दोनों ही महिलाओं ने घटना सात सितंबर 2023 की बताई हैं। एक महिला का आरोप है कि सात सितंबर की रात परिजन जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस आया और तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि वह नौ सितंबर की दोपहर पशुओं का चारा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव निवासी दो युवकों ने तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद ही न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के परिवारिक सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों मामलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed