{"_id":"690d064b5fcadb8cad04fe69","slug":"two-thugs-made-a-woman-walk-15-steps-and-fled-with-her-gold-earring-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128796-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो ठगों ने महिला को 15 कदम चलवाया और ले गए सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो ठगों ने महिला को 15 कदम चलवाया और ले गए सोने की बाली
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में दो ठगों ने कष्ट दूर करने का झांसा देकर महिला के कानों से सोने की बाली उतरवाईं और उसे 15 कदम चलवाया। महिला ने वापस देखा तो दोनों ठग रफूचक्कर हो चुके थे। महिला की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय की ज्ञानवती बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे पुरानी तहसील रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए पहुंचीं। पास में ही दो लोग खड़े होकर आपस में चर्चा कर रहे थे। एक व्यक्ति को पंडित बता रहा था और उसके कष्ट दूर करने की बात कह रहा था।
यह देख ज्ञानवती ने भी कष्ट में होने की बात कही। पंडित बताने वाले व्यक्ति ने उसके कानों से सोने की बाली उतरवाईं और दूसरे व्यक्ति को दिला दी। उसके कहने पर महिला ने 15 कदम चलकर वापस देखा तो दोनों व्यक्ति रफूचक्कर हो चुके थे। ज्ञानवती ने काफी तलाश किया लेकिन दोनों व्यक्ति नहीं मिले। जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।