फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two policemen arrested for molesting and abusing a female inspector in Sambhal

यूपी: सलाखों के पीछे पहुंचे पुलिकर्मी, महिला दरोगा से छेड़खानी व गाली-गलौज करने का आरोप

Wed, 20 Sep 2023 11:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

महिला दरोगा से छेड़खानी व गाली-गलौज करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Two policemen arrested for molesting and abusing a female inspector in Sambhal
यूपी पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल जिले में बहजोई में 19 सितंबर को महिला दरोगा से छेड़खानी व गाली-गलौज करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी सिपाही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए गए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक पुलिसकर्मी यूपी 112 और दूसरा पुलिसकर्मी यातायात पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, आरोपी सिपाही महिला दरोगा का चंदौसी से पीछा कर रहे थे। बहजोई में महिला दरोगा की कार को रोक लिया था। इसके बाद ही महिला दरोगा ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। अमरोहा जिले में तैनात महिला दरोगा ने बहजोई थाने में दी तहरीर में बताया है कि 19 सितंबर को चंदौसी के गणेश मेले में उनकी ड्यूटी लगी थी। रात 12 बजे करीब अचानक तबियत बिगड़ी तो कार से गजरौला आवास के लिए जा रही थी। इस दौरान दूसरी कार में सवार दो व्यक्ति पीछा करते हुए बहजोई तक पहुंच गए। 
विज्ञापन


बहजोई में इस्लामनगर चौराहे पर आरोपियों ने कार को रोक लिया और कार से उतरे व्यक्ति से जब पीछा करने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम पवन चौधरी और कार चला रहे दूसरे साथी का नाम रविंद्र बताया। जब पीछा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता और छेड़खानी की। महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी सिपाहियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही न्यायालय से जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यूपी 112 पुलिस में तैनात सिपाही दो सितंबर से गैरहाजिर चल रहा था। दूसरा सिपाही यातायात पुलिस में तैनात है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed