फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two mans give triple talaq

दो ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
two mans give triple talaq
चंदौसी/संभल। शहर कोतवाली क्षेत्र के राज मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के राज मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीन ने अपनी बेटी तेहिमा का निकाह इसी मोहल्ले के एक युवक से युवक के साथ 11 फरवरी 2017 को किया था। यथा सामर्थ्य दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि निकाह के बाद पति व उसके परिजन पचास हजार रुपये व बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो तेहिमा को प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर भी बात नहीं बनी तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तेहिमा अपने मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि 16 अक्तूबर की सुबह को ससुराल वाले मायके आए। पहले तो रुपये व बाइक देने की मांग की। मना किया तो तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया और चले गए। महिला ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, संभल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया। हयातनगर थाना में गांव लहरा कमंगर निवासी आसमा ने बदायूं के थाना सहसवान अन्तर्गत गांव भवानीपुर निवासी शाने आलम पर दहेज और तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह पांच वर्ष पहले किया गया था। शादी के एक वर्ष बाद ही पति ने दहेज में बोलेरो गाड़ी और एक लाख रुपये लाने की मांग शुरू की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। चार वर्ष से मायके में रह रही है। दो महीने पहले आरोपी पति ने फोन किया और तीन बार तलाक बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed