फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two LT and one BCPM found absent, instructions to deduct salary

Sambhal News: गैरहाजिर मिले दो एलटी व एक बीसीपीएम, वेतन काटने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two LT and one BCPM found absent, instructions to deduct salary
गुन्नौर। सोमवार को सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने कस्बा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, वार्ड, दवा कक्ष की स्थिति देखी। साथ ही मरीजों से बातचीत कर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में दो एलटी व एक बीसीपीएम ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अचानक सीएमओ के पहुंचने से पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। यहां उन्हाेंने आपात कालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, वार्ड, टीकाकरण व मैटरनिटी विंग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें एलटी राजकुमार व उस्मान अली और बीसीपीएम रईस अहमद ड्यूटी से गैरहाजिर मिले, तो उनका एक दिन का वेतन काटने के सीएमओ ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ को एक शिकायतीपत्र देकर सीएचसी चिकित्सक अधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने बताया कि पूर्व फार्मासिस्ट जसवंत सिंह स्थानांतरण होने के बाद भी बीते तीन साल से सीएचसी स्थित सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। साथ ही पूर्व चिकित्सक अधीक्षक डॉ. पवन सिंह भी दूसरी सीएचसी में स्थानांतरण होने के बाद नौ महीने से आवास खाली नहीं कर रहे। जबकि मौजूदा चिकित्सक अधीक्षक को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। इस पर सीएमओ ने निर्देश दिए कि अगर पांच दिन में दोनों आवास खाली नहीं होते हैं। तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस दौरान चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed