फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two hundered fifty buildings will be demolish in forlene cunstruction work

ढाई सौ इमारतों को ध्वस्त करने को चलेगा बुलडोजर

Tue, 19 Dec 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 19 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
two hundered fifty buildings will be demolish in forlene cunstruction work
हाईवे चौड़ीकरण के लिए जांच करते अधिकारी। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
मेरठ-बदायूं हाईवे पर फोरलेन का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जुनावई क्षेत्र में 20 किमी के दायरे में निर्माणदायी संस्था ने नापजोख का कार्य शुरू कर दिया गया है। रोड बनाने के लिए डाली गई रोड़ी पत्थर के मोटाई व अन्य मानकों की सोमवार को हाईवे अथारिटी के अवर अभियंताओं की टीम ने बारीकी से जांच की। यहां अभी निर्माण के चिन्हीकरण की परिधि में आ रहे पेड़ों का कटान भी होगा। सबसे अहम यह है कि इसकी जद में करीब 248भवन भी आएगी, जिन पर बुलडोजर चलना लगभग तय है। इव भवन स्वामियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


बदायूं-मेरठ हाईवे टू-लेन है। बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयासों से बदायूं से लेकर गुन्नौर चौराहे तक फोर लाइन में तब्दील कराया जा रहा है। जिसमें संभल जिले की सीमा में जरीफ नगर से लेकर गुन्नौर चौराहे तक 20 किलोमीटर तक हाईवे डाबर कंस्ट्रक्शन लिंक द्वारा फोरलेन बनवाया जा रहा है। वही, निर्माण कार्य धीमी गति से होने को लेकर बात करने पर कंस्ट्रशन कंपनी के मैनेजर एसके पवार तथा पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कुंदन लाल, सरफराज खां, मुनीश कुमार ने बताया हाईवे के किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर वन विभाग के खड़े पेड़ ख़ड़े हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण कर सरकारी एवं गैर सरकारी लोगों के द्वारा निर्माण कार्य भी किया गया है। जो निर्माण में व्यवधान बन रहा है जबकि भारत सरकार से अनुमति के बाद पेड़ों का कटान जल्द शुरू हो जाएगा। जरीफनगर से लेकर गुन्नौर तक अतिक्रमण कर बनाए गए 249 मकान चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें तोड़ा जाएगा। अभी इन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक कार्यालय समेत कई सरकारी इमारतें भी आई फोरलेन की जद में
हाईवे पर जुनावई क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बड़ी संख्या में बिना अनुमति के भवन निर्माण करा लिया गया है। इन्हें चिह्नित कर लिया गया है, शीघ्र ही इन्हें तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पीडब्ल्यूडी व कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक एसके पवार एवं अवर अभियंता कुंदन लाल, मुनीश कुमार ने बताया कि जुनावई में बने खंड विकास कार्यालय की दीवार एवं मेनगेट का निर्माण अभी पांच छह माह पहले ही बिना किसी एनओसी के ही निर्माण कराया गया है। यह जमीन पीडब्लूडी की है, इसलिए इसे भी तोड़ा जाएगा। यदि इसे विभाग से अनुमति लेने के बाद बनाया गया होता तो इसकी क्षतिपूर्ति भी विभाग द्वारा की जाती। इसी प्रकार जुनावई में यात्री शेड, जिला सहकारी बैंक बिल्डिंग, पुलिस चौकी सहित चारों के दीवारों को ढहाया जाना है। गुन्नौर में तो एक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ने भी अतिक्रमण अवैध निर्माण कर लिया है। उसके मकान को भी तोड़ा जाएगा।

इन गांवों में टूटेंगी ढाई सौ इमारतें
जुनावई क्षेत्र के बैरपुर महराजी में 25, दुबारी कलां गांव में 35, धनीपुर गांव में 120, जुनावई कस्बे में चार, सैंजना मुस्लिम में 25 तो गुन्नौर में 40 लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई इमारतों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी अतिक्रमणकारियों को इसकी सूचना भी दे दी गई है। उनसे यह भी कहा गया कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा ले, अन्यथा विभाग उन्हें तोड देगा।


रोड के किनारे होगा नाले का निर्माण
बीस किलो मीटर के दायरे में रोड के किनारे से नौ मीटर तो मध्य सड़क से लेकर साढ़े बारह मीटर तक नाला निर्माण सहित पीडब्ल्यूडी जमीन में कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed