फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two death to fever in sambhal

बुखार से तपा ओबरी गांव, तीन दिन में दो मौतें, पचास से ज्यादा बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
two death to fever in sambhal
ओबरी (संभल)। असमोली क्षेत्र का ओबरी गांव बुखार से तप रहा है। तीन दिन में दो मौतें हो चुकी हैं और पचास से ज्यादा लोग बीमार हैं। निजी अस्पतालों और अपंजीकृत चिकित्सकों के यहां लोग अपना उपचार करा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली (मनोटा) के गांव ओबरी निवासी राजमिस्त्री की पत्नी रेशमा (27) बुखार और पीलिया से पीडित थी। परिजनों ने गांव में ही अपंजीकृत चिकित्सक को दिखाया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरठ रेफर किया गया। मंगलवार की रात्रि महिला ने दम तोड़ दिया। तलवार गांव निवासी बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान मोहम्मद आकिल (61) पुत्र नसीर अहमद को शुक्रवार को बुखार आया था।
विज्ञापन

परिजनों ने शनिवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। आकिल के भाई मोहम्मद इरफान ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मोहम्मद आकिल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हाजरा, नाजरा, नसीमा, रिजा, रफीक, जैनब, अलशिफा, सायदा, मोहम्मद आकिल, फिरदौस, गुलफशां, आसमां, महर निगार, अरसलान, जावेद समेत तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक बुखार से पीड़ित अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

ग्रामीणों ने दस हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में बढ़ रही बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए छिड़काव करने तथा प्रभावित लोगों के इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से चिकित्सा शिविर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed