{"_id":"6b088c0d4cd9429c8707d91e","slug":"two-dead-in-separate-road-accidents-wives-file-firs-sambhal-news-c-15-mbd1062-1045813-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो सड़क हादसों में दो की मौत, पत्नियों ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो सड़क हादसों में दो की मौत, पत्नियों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Fri, 27 Nov 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की जान चली गई। उनकी पत्नियों ने वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संभल के छावड़ा गांव निवासी गीता ने ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 24 नवंबर को उनके पति ओमेंद्र उर्फ ओवेन्द्र और साथी रविंद्र सिंह शाहबाद-चन्दौसी तिराहा स्टैंड पर खड़े थे। तभी रामपुर-रामनगर की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बिना हॉर्न बजाए टक्कर मार दी। इस हादसे में ओमेंद्र की मौत हो गई, जबकि रविंद्र घायल हो गए।
दूसरी ओर, शाहबाद के टांडा गांव निवासी मालवती ने भी अपने पति की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 25 नवंबर को शाम छह बजे उनके पति उधल सिंह को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद