फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two brothers were reported for assault

Sambhal News: मारपीट के मामले में दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were reported for assault
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के नाधौस में ग्रामीण से गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव नाधौस निवासी जुगेंद्र सिंह का कहना है कि सात भाइयों की जमीन है। सोमवार को दोपहर वह जगह की चारदीवारी कर रहा था। आरोप है कि दो बड़े भाइयों ने जमीन पर आकर काम बंद करा दिया। गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव नाधौस निवासी सत्यवीर और राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन


शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, हजारों का नुकसान

सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन के किरारी बिजली घर क्षेत्र के गांव पगौना निवासी श्यामलाल ने बताया कि छत पर झोपड़ी थी। जिसमें घरेलू सामान और नकदी रखी थी। शुक्रवार को शाम करीब 5:30 बजे शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। उस समय घर के लोग खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। आग से पीतल, स्टील के बर्तन, 15 जोड़ी कपड़े, घरेलू सामान और 15 हजार रुपये जल गए। किरारी बिजलीघर को सूचना देकर बिजली बाधित कराई। बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई है। सब डिवीजन के एसडीओ देहात अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed