{"_id":"69b07cb8604a96d83106ac59","slug":"two-brothers-riding-a-bike-injured-after-colliding-with-an-e-rickshaw-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127540-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
Wed, 11 Mar 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना बबराला क्षेत्र के गांव कैल के पास मंगलवार को ई-रिक्शा में टकराने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम अलापुर सेमरा निवासी सुरजीत अपने भाई अजीत के साथ बाइक से यूपीएसआरटीसी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां सुरजीत की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अजीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद