फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two brothers clashed over cow dung, the younger one injured in the dispute died during treatment

उपले को लेकर भिड़े दो भाई, विवाद में घायल छोटे की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two brothers clashed over cow dung, the younger one injured in the dispute died during treatment
संभल। दो दिन पहले उपले लगाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान घायल छोटे भाई ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा में शुक्रवार को कल्यान सिंह (54) पुत्र करन सिंह व उसके बड़े भाई रामौतार के बीच मारपीट हुई थी। यह मारपीट उस समय हुई जब घर में उपले रखने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान रामौतार और उसके बेटे कुलदीप और कुलदीप की पत्नी राम खिलिया ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इसमें कल्यान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी रजपुरा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रेफर किया गया। देर रात उपचार को जाते समय कल्यान सिंह की मौत हो गई। कल्यान सिंह के बेटे मनवीर ने बताया कि उनके पिता के सिर में गंभीर चोट थी। घर में उपले लगाने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed