फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two animals killer arrsted

गोवंशीय पशु की हत्या करने जा रहे दो तस्कर पुलिस ने पकड़े, जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
two animals killer arrsted
संभल। असमोली थाना पुलिस ने गोवंशीय पशु ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जानलेवा हमला करने व गो हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। चालान कर जेल भेजा गया है। शनिवार की रात को असमोली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव दारापुर जाने वाले मार्ग पर दो लोग गोवंशीय पशु को लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने के लिए कहा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी इब्ने हसन व गांव दारापुर निवासी शउवा के रूप में कराई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोवंशीय पशु व हत्या करने वाले उपकरण बरामद किए। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह गोवंशीय पशु की हत्या करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed