फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tubewell stalled due to low voltage, 3000 bighas of 600 farmers on the verge of drying up

लो वोल्टेज से नलकूप ठप, 600 किसानों की 3000 बीघे की फसल सूखने के कगार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tubewell stalled due to low voltage, 3000 bighas of 600 farmers on the verge of drying up
जुनावई क्षेत्र के गांव गढ़ी बिचौला में मेंथा की सूखी फसल को दिखाता किसान। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
जुनावई व धनारी क्षेत्र में नलकूप फीडर पर लो वोल्टेज आने से किसान परेशान हैं। नलकूप बंद पड़े हैं। बमुश्किल सुबह के समय एक से दो घंटे के लिए नलकूप चल पाते हैं। सिंचाई न होने से पतरिया फीडर से जुड़े 12 गांवों के 600 किसानों की करीब 3000 बीघा मेंथा, बाजरा व अन्य फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। इनमें सुल्तानगढ़, गढ़ी बिचौला, पतरिया आदि गांव के 300 से अधिक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अपनी मेंथा के फसल की देखभाल छोड़ दी है। किसानों का कहना है कि बिजली अफसरों से शिकायत करते हैं, तो बिजली घर से पूरी बिजली मिलने की बात कहकर टाल देते हैं। खेत में फसल सूख गई है, तो अब उसकी देखभाल से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

जुनावई बिजलीघर के पतरिया फीडर पर 20 गांव जुड़े हैं। इनमें से करीब 12 गांवों के निजी नलकूल की विद्युत लाइन पर लो-वोल्टेज आ रहे हैं। गांव गढ़ी बिचौला के किसान युसुफ व गुलाब नवी ने बताया कि 440 वोल्टेज के स्थान पर नलकूपों तक बमुश्किल 110 से 150 वोल्टेज तक पहुंच पा रहे हैं। इतने वोल्टेज में किसानों के नलकूप संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इस समय किसानों के खेतों में मेंथा, बाजरा, पालेज, ज्वार आदि की फसल प्रमुख रूप से खड़ी है। मेंथा की फसल को हर आठ दिन में सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। नलकूप संचालित न होने से फसल सूख गई है। किसानों की फसल में लगाई लागत भी डूब गई है। किसान परेशान हैं, बिजली अधिकारी भी संतोषजनक जबाव नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed