फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tried to rape with 8 month old child

आठ माह की बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
tried to rape with 8 month old child
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पड़ोसी की आठ माह की बालिका को खिलाने के लिए अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामला पड़ोस का था, इसलिए मासूम की चीख परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने बालिका की तलाश की। छत पर मासूम के साथ पड़ोसी युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिला। हालांकि परिजनों को देखकर युवक भाग निकला। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल का एएसपी ने भी दौरा किया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी की आठ महीने की बालिका को पड़ोस का अट्ठाइस वर्षीय युवक खिलाने के लिए पहले भी अपने घर ले जाता था। कुछ देर बाद वापस कर जाता था। शनिवार की सुबह आठ बजे भी मासूम अपने घर के दरवाजे पर छोटी चारपाई पर लेटी थी तो पड़ोसी युवक उमेश यादव उसे उठाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन

बालिका चीखी तो उसकी आवाज उसके परिजनों तक पहुंच गई। परिजन दौड़े तो पड़ोसी की छत पर पहुंचे तो युवक को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर उसके इरादे भांप गए। मोहल्ले के लोग उसे पकड़ने दौड़े तो वह छत से कूद कर भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। लेकिन वह नहीं मिला। बालिका की मां ने गुन्नौर कोतवाली में युवक उमेश यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सोलंकी व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की। आखिरकार आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक उम्र करीब अट्ठाइस साल बताई जा रही है। उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed