फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Train operations disrupted due to fog

Sambhal News: कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया

Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Train operations disrupted due to fog
चंदौसी। कोहरे व धुंध का असर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर रहा है। इससे लंबी दूरी की कई ट्रेनें प्रभावित हो रही है। शनिवार को चंदौसी से होकर देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दस घंटे की देरी से चंदौसी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यात्रियों को गलन भरी सर्दी में अपनी ट्रेन का इंतजार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे का असर अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। जिसके चलते अन्य ट्रेनें भी कुछ घंटों की देरी से चंदौसी जंक्शन पहुंची। शनिवार को भी कोहरे व सर्दी का सितम जारी रहा। कोहरे के चलते चंदौसी स्टेशन से होकर देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से पहुंची। सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 05. 20 बजे के बजाए दोपहर 03.15 बजे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को घंटों अपना समय ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बिताना पड़ा। कुछ यात्री सर्दी को देखते हुए वापस अपने घर लौट गए और मोबाइल पर ही ट्रेन के आने का समय देखने लगे। साथ ही चंदौसी से होकर चंडीगढ़ जाने वाली लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे देरी से चंदौसी जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 04.55 बजे के बजाए सुबह 06. 25 बजे डेढ़ घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं लखनऊ जाने वाली चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह 02: 55 बजे के बजाए सुबह 05.40 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अलीगढ़ से चलकर चंदौसी के रास्ते बरेली जाने वाली बरेली एक्सप्रेस भी अपने समय दोपहर 02:55 बजे के बजाए शाम चार बजे चार बजे पहुंची। इसके साथ ही रक्सौल से चलकर चंदौसी के रास्ते आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 11: 45 पर न पहुंचकर रात 02: 15 बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed