फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   traffic affected by fog

धुंध से वाहनों की रफ्तार थमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
traffic affected by fog
संभल। घनी धुंध ने लोगों को बेहद परेशान किया है। सुबह से दोपहर तक धुंध आसमान से नहीं हटी और शाम होने पर ज्यादा हो गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वहीं लोगों को धुंध के कारण आंखों में जलन महसूस हुई। प्रदूषण से बचने के लिए कई लोग मास्क लगाकर घूमते दिखाई दिए। रविवार को जिलेभर में धुंध की चादर सुबह से ही नजर आ रही थी।
विज्ञापन

एक्यूआई भी 321 दर्ज किया गया। लोग सूरज के निकलने का इंतेजार करते रहे लेकिन दोपहर के समय मामूली धूप के साथ सूरज की किरण जमीन पर दिखाई दी। दोपहर ढलने लगी तो अंधेरा हो गया। चारों ओर छाई धुंध ने दोपहर के बाद ही रात का अहसास कराया। इससे यातायात प्रभावित नजर आया।
विज्ञापन

वाहनों को मुख्य मार्गों पर रेंगते हुए देखा गया। अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। क्योंकि धुंध के कारण पूरी तरह अंधेरा सा छा गया। जानकार इसको दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण का असर बता रहे हैं। चिकित्सक इस धुंध से बचने के लिए मास्क लगाने और बच्चों और बुजुर्गों को बचाने की सलाह दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी जुहेब करीम ने बताया कि इस धुंध से बचने के लिए मास्क को लगाएं। अस्थमा रोगी घरों में रहे बाहर जाने से बचें। यह धुंध अस्थमा रोगियों के लिए बेहद खतरनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed