फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders protest over dilapidated roads; issue three-day ultimatum.

Sambhal News: बदहाल सड़कों पर व्यापारियों का प्रदर्शन, तीन दिन का अल्टीमेटम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Traders protest over dilapidated roads; issue three-day ultimatum.
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के व्यापारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने बदहाल सड़कों और नालियों की समस्या पर विरोध जताया। व्यापारियों ने तीन दिन में समाधान न होने पर तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि नगर की सड़कें गड्ढों से भरी हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं और ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी आम हैं। कई स्थानों पर खुले मेनहोल दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सड़कों का तत्काल दुरुस्त होना जरूरी है। अधिशासी अधिकारी ने तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी और युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने किया। व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका को समस्या से कई बार अवगत कराया गया है, पर कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने रक्षाबंधन और मेला गणेश चौथ जैसे त्योहारों से पहले सड़कों को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समाधान न होने पर वे नगर पालिका में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मोहम्मद मुजीब, नमिश भारद्वाज, मोहम्मद आसिफ, विक्की, आदिल, शुभम सक्सेना, राशिद, अरहान, अभिनव रस्तोगी, अल्फाज और साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed