फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor trolleys loaded with soil are running openly, risk of accident increased

Sambhal News: खुलेआम दौड़ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां, हादसे का खतरा बढ़ा

Fri, 23 May 2025 11:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolleys loaded with soil are running openly, risk of accident increased

विज्ञापन

चंदौसी। बदायूं हाईवे से सीता रोड व छोटेलाल कॉलोनी से होते हुए दौड़ रहीं मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां लोगों के जीवन और सेहत के लिए खतरा बनी हुई हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों की गति इतनी तेज होती हैं कि यदि कोई बाइक सवार या पैदल व्यक्ति इनकी चपेट में आ जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर सो कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।



ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी सड़क पर गिर जाती है। जो अन्य वाहनों के नीचे आने से पीसकर सड़क पर जमा हो जाती है। वहीं, तेज रफ्तार इन ट्रालियों से मिट्टी उड़ कर हवा में मिल जाती है। जो लोगों को सांस और आंखों के संक्रमण की परेशानी दे रही है। सीता रोड के स्थानीय निवासियों ने बताया कि हवा में मिट्टी का गुब्बार उड़ने से बुजुर्गों व अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो रही है। जिस कारण यहां के लोगों ने सुबह को टहलना तक बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के सामने से धड़ल्ले से निकलती हैं ट्रैक्टर-ट्रालियां

- सीता रोड पर सुबह से शाम तक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां धलड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। सीता आश्रम चौकी के सामने से ये ट्रैक्टर-ट्रालियां बेखौफ फर्राटा भरते हुए गुजरती हैं। इसी मार्ग पर कई स्कूल और अस्पताल भी हैं। जिससे बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन पुलिस की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इतना ही नहीं सुबह के समय लोग सीता आश्रम शिव मंदिर पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं और व्यायाम भी करते हैं। मिट्टी उड़ने से मॉर्निंग वॉक को आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे शहर में नो एंट्री भी लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- खुलेआम अवैध खनन में लगी मिट्टी लदी ट्रालियां दौड़ रही हैं। जिससे लोगों को आंखों, तो बुजुर्गाें को सांस की तकलीफ होने लगी है। फिर भी प्रशासन मौन है।



केके उपाध्याय, स्थानीय निवासी





सीता रोड की सड़क पर तेज गति के साथ मिट्टी से लदी ट्रैक्टर- ट्रालियां गुजर रही हैं। पिछले साल भी एक अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई थी।




वीरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी



........



सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। ट्रैक्टर-ट्राली से जब मिट्टी भरकर जाती है, तो धूल हवा के साथ उड़ती है।वहीं इनकी रफ्तार से हादसे का भय बना रहता है।



सुरेश सिंह, स्थानीय निवासी



........



सड़क के किनारे ही दुकान है। ट्राली तेज गति से गुजरती है तो धूल से आंखों में समस्या बढ़ गई है। वहीं मिट्टी से दुकान का सामान खराब होता है।



मोनू वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी



-------

मैंने हाल ही में चार्ज लिया है। मामला अभी तक मेरे संज्ञान नहीं आया। अब जानकारी हुई है। शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नोएंट्री भी लागू है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

दुष्यंत वालियान, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article