{"_id":"6b04a9b76323aa2dae034e81","slug":"tractor-trolley-overturns-into-a-ditch-after-a-wheel-hits-a-pothole-young-man-dies-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134927-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गड्ढे में पहिया आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गड्ढे में पहिया आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के रामनगर टप्पा वैश गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गड्ढे में पहिया पड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। उसके नीचे दबकर देवेंद्र कुमार (20) की मौत हो गई।
थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे किसान देवेंद्र कुमार खेत से गन्ना भरने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। साधु मढ़ी लिंक मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। देवेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। कुछ दूरी पर खेत में खड़े पिता हेमराज सिंह आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।
उनकी चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर आए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में देवेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गांव निवासी बृजभूषण सिंह यादव ने बताया कि देवेंद्र कुमार की शादी करीब एक वर्ष पहले सावित्री उर्फ पूजा के साथ हुई थी। युवक की मौत से पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र अपने पीछे पिता हेमराज सिंह और भाई सुभाष व प्रमोद सहित परिवार को छोड़ गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।