फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tractor driver died in accident

मशीन की कपलिंग टूटने से ट्रैक्टर पलटा, चालक दबा, उपचार मिलने से पहले मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
tractor driver died in accident
संभल। ईंट भट्ठे की ईंटों के लिए मिट्टी तैयार करते समय ट्रैक्टर में लगी मशीन की कपलिंग टूट गई। इसमें ट्रैक्टर पलट गया और चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उपचार के लिए लेकर दौड़ पड़े। उपचार मिलने से पहले ही युवक की मौत हो गई। इसकी पुष्टि चिकित्सक ने की। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घर चले गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक एक ईंट भट्ठे की मिट्टी ईंटों के लिए मशीन से तैयार कर रहा था। बुधवार की दोपहर तीन बजे करीब संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में ईंटों की मिट्टी तैयार करते समय मशीन की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर पलट गया। इसमें गांव कासमपुर निवासी सचिन (30) पुत्र लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उपचार के लिए लेकर दौड़े लेकिन उपचार मिलने से पहले मौत हो गई। पुलिस चौकी मोहम्मद पुर टांडा के प्रभारी अजय कुमार धामा ने बताया कि ईंट भट्ठे की मिट्टी ईंटों के लिए तैयार की जा रही थीं। जिसको मशीन से तैयार किया जा रहा था। अचानक मशीन की कपलिंग टूट गई और ट्रैक्टर पलट गया। पास में मौजूद चालक सचिन दब गया और उपचार मिलने से पहले मौत हो गई। बताया कि युवक के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। पंचनामा भर शव सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर युवक की पत्नी और बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed