फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tower employees death case in sambhal

छोटे भाई की पत्नी से बदसलूकी करने पर परिजनों ने की थी मारपीट, युवक ने तमंचा निकाला और तब चली गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tower employees death case in sambhal
संभल/असमोली। मोबाइल टावर पर काम करने वाले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदि था और उसने नशे की हालत में अपने भाई की पत्नी से बदसलूकी की थी। इसके चलते परिजनों ने मारपीट की और इसी दौरान युवक ने तमंचा लहराया और गोली चल गई। जिससे युवक की जान गई। खुद को फंसा देख परिजनों ने बदमाशों के द्वारा हत्या किए जाने की कहानी बना दी। पुलिस तहकीकात में हकीकत सामने आ गई। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया है।
विज्ञापन

बुधवार को असमोली थाना में खुलासा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि गांव हीरापुर निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र नन्हें की हत्या नहीं की गई थी। बल्कि विवाद के दौरान तमंचा छीना झपटी में गोली चली और उसे लग गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया कि युवक की मौत 10 मई की रात को हुई थी। परिजनों ने बदमाशों के द्वारा गोली मारने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

प्राथमिक पड़ताल में ही घटना संदिग्ध लगी और अलग-अलग बिंदुओं पर छानबीन की गई। जिसके बाद हकीकत सामने आ गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 मई की रात को युवक मुरादाबाद से अपने घर आया था। वह मोबाइल टावरों की तकनीकी कमियों को दूर करने का काम करता था। जब घर आया तो नशे की हालत में था। घर आते ही सो गया और रात को किसी समय उठा और अपने भाई की पत्नी के साथ बदसलूकी की। इस पर विवाद शुरू हुआ। जब परिजन नींद से जागे और बदसलूकी की बात कही तो मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दिनेश अपने कमरे से तमंचा लेकर आया और सभी को मारने की धमकी देने लगा। जब तमंचे की छीना झपटी हुई तो गोली दिनेश के हाथ से चली और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने खुद के फंसने के डर से बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई जो गलत थी। तमंचा बरामद कर दिया गया है। हत्या की घटना को तरमीम कर आत्महत्या करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed