{"_id":"612e7f9a8ebc3e74d2151ad5","slug":"tomorrow-there-will-be-a-mahapanchayat-of-farmers-preparations-are-complete-sambhal-news-mbd4010868172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगी भाकियू अराजनैतिक असली की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगी भाकियू अराजनैतिक असली की महापंचायत
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की बुधवार को होने वाली महापंचायत की तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार की सुबह से ही भाकियू असली के पदाधिकारी मुरादाबाद मार्ग स्थित बिजलीघर के सामने मैदान पर पहुंचकर पंडाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी। भाकियू असली के पदाधिकारियों ने पांच टीमें गठित कीं। यह टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क अभियान चलाकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान कर रही हैं।
पुलिस प्रशासन ने महापंचायत के स्थल का मुआयना किया और आने वाले वाहनों की पार्किंग को लेकर वार्ता की। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
इसको पदाधिकारियों ने बताया कि बहजोई मार्ग से आने वाले वाहन तुलसी सिनेमा हाल व सूर्यकुंड मंदिर के मैदान में खड़े होंगे। चंदौसी से आने वाले वाहन कुरूक्षेत्र तीर्थ के मैदान में, असमोली व मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहन नई तहसील के नजदीक मैदान में खड़े होंगे। साथ ही प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहन बिजलीघर पर खड़े किए जाएंगे।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए संगठन के 500 वैल्टियर लगाए जाएंगे। पंडाल की व्यवस्था संभालने के लिए पदाधिकारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटियां लगाई गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के गुरनाम सिंह, जोगेंद्र सिंह, दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, बलवीर सिंह, मेघा, पाटेकर, सतनाम सिंह, बलदेव सिंह, मंजीत राय, अतुल अंजान, सुरजीत सिंह फूल आदि किसान नेता महापंचायत में शामिल होंगे।