फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tired of boyfriend's blackmailing, a teenager committed suicide

Sambhal News: प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किशोरी ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tired of boyfriend's blackmailing, a teenager committed suicide
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। किशोरी के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि उनकी नाबालिग बहन को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। रविवार को धमकाकर घर से बाहर ले गया। जब बहन घर लौटी तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसने युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग करने की बात बताई। भाई ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर पहले निजी अस्पताल पहुंचे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान मौत हो गई। बताया कि युवक काफी समय से उनकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने जान दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed