फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three person dies in road accident in sambhal

सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पहले कैंटर भिड़ा, बाद में कार घुसी, तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
three person dies in road accident in sambhal
जुनावई (संभल)। हाईवे किनारे खड़ी रोडवेज बस में पहले कैंटर ने टक्कर मार दी, बाद में ईको कार घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चालक भागा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब चार बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे स्थित गांव कादराबाद की पुलिया के पास हाईवे किनारे खड़ी अतरौली डिपो की रोडवेज बस में कैंटर ने टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं जा रही थी और अचानक लाइट बंद होने पर चालक ने रोडवेज बस को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया था और लाइट सही करने में लगा था।
विज्ञापन

यात्री हाईवे पर रोडवेज के सामने और इधर उधर खड़े हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज बस करीब 50 फिट आगे बढ़ गई और सामने खड़े कई यात्री, चालक और परिचालक चपेट में आ गए। इसके कुछ ही मिनट बाद एक ईको कार आई और कैंटर से टकरा गई। हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने चांद हुसैन (23) पुत्र बुंदन गांव नौरंगपुर थाना भमौरा (बरेली), सोनू (22) पुत्र मुन्ना लाल गांव सुकटिया थाना उझानी (बदायूं) को मृत घोषित कर दिया। ये दोनों बस के यात्री थे। वहीं रोडवेज के परिचालक शमशाद (45) पुत्र आसिफ अली निवासी फिरोजाबाद की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि कैंटर परिचालक बदायूं के थाना उझानी अंतर्गत गांव चटइया निवासी सोनू पुत्र जैनुद्दीन, ईको चालक पानीपत के थाना सिनौली अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी अरशद, रोडवेज चालक अलीगढ़ के थाना अतरौली अंतर्गत गांव काजमाबाद निवासी सतीश चंद्र पुत्र लाखन और बरेली जिले के थाना भमौरा अंतर्गत गांव नोरंगपुर निवासी मोईन पुत्र इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य कई यात्री घायल हुए लेकिन वह प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्यों के लिए अपने स्तर से वाहनों की व्यवस्था कर रवाना हो गए। गंभीर घायलों का उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। गुन्नौर सीओ राकेश सिंह ने बताया कि बदायूं निवासी मृतक सोनू के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनात फिटनेस के दौड़ रहीं हैं रोडवेज बसें
रोडवेज बस की अचानक लाइट खराब होने यह जाहिर हो गया कि बिना फिटनेस परीक्षण के ही दिल्ली से बदायूं का सफर तय किया जा रहा था। यदि पहले से फिटनेस परीक्षण किया होता तो लाइट खराब नहीं होती। फिटनेस गड़बड़ी के सामने आने पर परिवहन विभाग पर भी सवाल उठना लाजिम है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी निगरानी नहीं की जा रही है। यदि रोडवेज बस की फिटनेस दुरुस्त होती तो लाइट की गड़बड़ी नहीं होती और तीन जानें जाने से बच सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed