फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three people, including a mother and son, suffer burns after a hut catches fire.

Sambhal News: झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटे समेत तीन झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a mother and son, suffer burns after a hut catches fire.
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिचपुरी में बुधवार की दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट से मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। इसमें सोनम देवी, उनका बेटा और देवर वीरभान वाल्मीकि झुलस गए। सूचना पर आई दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बिचपुरी के निवासी नेखपाल वाल्मीकि ने बताया कि चचेरे भाई की दो बेटियों की बरात बुधवार की शाम को आनी थी, जिसकी तैयारी में परिजन लगे हुए थे। दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा से आग की लपटें आसमान की ओर उठने लगीं। शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार और गांव के लोग आग की लपटों को देखकर मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

नजदीक में लगे टेंट के नीचे खाना खा रहे रिश्तेदार भी मौके से हट गए और तत्काल टेंट को खोल दिया गया। झोपड़ी के नजदीक में बने कमरे के अंदर सोनम देवी और 4 वर्षीय बेटा शिव सो रहा था, जो झुलस गए। लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। परिवार गरीब है। पीड़ित के कुछ दस्तावेज जल गए हैं। इन्हें एकत्रित करते हुए रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed