फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three death to fever

बुखार का कहर जारी, तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
three death to fever
ओबरी (संभल)। असमोली क्षेत्र के गांवों में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राजा गालिबपुर गांव में बुखार से महिला और मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुबारकपुरबंद गांव में एक महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। दोनों गांवों में तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग नहीं चेत रहा है। राजा गालिबपुर गांव में रविवार को बुखार पीड़ित भूरी (40) पत्नी मुशर्फ ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव के मासूम पिंटू पुत्र आर्यन की भी बुखार से मौत हुई है।
विज्ञापन

एक दिन हुईं दो मौतों से गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में सात दिन में बुखार से चार लोग दम तोड़ चुके हैं। इसी गांव में 21 अक्तूबर को लियाकत हुसैन (65), भूरे (48) की बीमारी के चलते जान जा चुकी है। जबकि आदिल, तैयब, हाजी शौकत, बिलकीस, अमन रानी, रुखसार, अकदस, सना, रुबीना, हाजी हनीफ, मोहम्मद माजिद, महफूज, मोहम्मद कासिम, जमील अहमद, मोहम्मद कैफ, जुम्मा खां, अदीबा, कमरुद्दीन, मंतशा, असलम, अकरम, जुनैद, आरिफ, हंजला, कादिर, मो. सईद, नासिर तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य फात्मा रऊफ बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुरबंद गांव निवासी शराफत हुसैन की पत्नी अरमाना खातून (35) को शुक्रवार को तेज बुखार आया। परिजनों ने इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शुक्रवार की देर शाम महिला को दिल्ली रेफर कर दिया। महिला ने देर रात दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यहां भी दस दिन में बुखार से दो मौते हो चुकी हैं। जबकि कई लोग बीमारी की चपेट में हैं। इसमें दानिश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed