फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There will be widening of the crossroads and turns causing danger, the officials did the survey

Sambhal News: खतरे का अंदेशा पैदा कर रहे चौराहे और मोड़ का होगा चौड़ीकरण, अधिकारियों ने किया सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
There will be widening of the crossroads and turns causing danger, the officials did the survey
संभल। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चंदौसी चौराहा, सिरसी बिलारी मोड़, चंदौसी बाईपास मोड़ का चौड़ीकरण करने के लिए परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग व यातायात पुलिस ने सर्वे किया है। इन चौराहों पर जो अतिक्रमण होगा। उसको हटाया जाएगा। जहां मोड़ तंग है, वहां चौड़ीकरण कराया जाएगा। इन मोड़ पर हादसों का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए यह चौड़ीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्य चौराहों के आसपास अतिक्रमण और बाईपास मोड़ पर तंग जगह होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यातायात सीओ संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार, यातायात प्रभारी अनुज कुमार और पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने संयुक्त रूप से दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का सर्वे किया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने चंदौसी चौराहा, चंदौसी बाईपास मोड़, वाजिद पुरम बाईपास तिराहा, असमोली बाईपास मोड़, सिरसी बिलारी तिराहा सिरसी मोड़ और खिरनी तिराहा गवां रोड का सर्वे कर वहां चौड़ीकरण व टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए संबंधित विभागों की बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा। बताया कि सभी स्थानों पर पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे दुर्घनाओं में कमी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed