फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a fight with the relatives of the patient after the bike collided

Sambhal News: बाइक की टक्कर लगने पर मरीज के तीमारदारों से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
There was a fight with the relatives of the patient after the bike collided
चंदौसी। कैथल गेट पर निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को खाना देने आ रहे तीमारदारों के साथ हॉस्पिटल के बाहर दबंगों ने जमकर मारपीट की। तीमारदारों ने किसी तरह अस्पताल के कमरे में बंद होकर अपने आप को बचाया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर दबंगों ने करीब आधा घंटे तक जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


थाना बहजोई के गांव राजा का मझोला निवासी सूरज सिंह का बेटा चंदौसी थाना क्षेत्र के कैथल गेट बाजार में निजी हाॅस्पिटल में भर्ती है। शुक्रवार रात आठ बजे करीब मरीज के चाचा हीरालाल व अन्य परिजन खाना लेकर बाइक से अस्पताल आ रहे थे। अस्पताल के नजदीक ही उनकी बाइक की सामने आ रहे एक बाइक से टक्कर हो गई। इस पर दूसरी बाइक पर बैठे तीन युवक उनसे गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते युवकों ने फोन कर करीब 10 से 12 युवकों को और बुला लिया। इसके बाद सभी युवकों ने हीरालाल व उनके साथ के लोगों के साथ बेल्टें और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। जब अस्पताल से आए अन्य परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किय, तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने अस्पताल के कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। घटना में हीरालाल व उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायल को अपने साथ कोतवाली ले आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed