{"_id":"68eac31c16af4ee5e90fa308","slug":"there-is-joy-in-sambhal-god-will-come-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-127996-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल में आनंद भयो है आएंगे भगवान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल में आनंद भयो है आएंगे भगवान...
विज्ञापन
बहजोई में संभल कल्कि महोत्सव में भजन सुनाते गायक। स्रोत-सूचना विभाग
- फोटो : संवाद
बहजोई(संभल)। संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में भजन व कृष्ण नाटिका कार्यक्रम में भजन गायक गोपाल मोहन भारद्वाज ने अपने मधुर स्वर से भगवान कल्कि समेत राम व कृष्ण भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की गई। सबसे पहले भजन गायक ने गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है भजन सुनाकर भगवान गणेश की स्तुति की। इसके बाद भजन गायक ने संभल में आनंद भयो है, आएंगे भगवान, कलियुग में मेरे प्रभु का होगा कल्कि नाम तथा राम रूप में अवध में, कृष्ण रूप ब्रजधाम, कलियुग में प्रभु को भाया संभल ग्राम व सांवरिया सरकार आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा भजन गायक ने सतयुग में नरसी बने, त्रेता में श्रीराम, द्वापर में श्रीकृष्ण बने, कलि में कल्कि भगवान भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, भजन गायक ने गो माता पर भजन, हमारी माता है, यह जग विख्याता है, बड़ी सुखदाता है, यह गो माता है।
बीच में कृष्ण नाटिका के दौरान भगवान कृष्ण व नारद स्वरूप ने महाभारत के प्रसंगों का संवाद किया। कृष्ण नाटिका की प्रस्तुति इतनी मनमोहक थी कि महोत्सव के पंडाल में बैठे श्रोता भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन
संचालन कवि व शिक्षक सौरभकांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू तथा अधिकारियों में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।