फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is a scramble for fertilizer and farmers' hopes remain unfulfilled.

Sambhal News: खाद के लिए मची मारामारी और किसानों की उम्मीद अधूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:29 AM IST
सार

संभल जिले में आलू की बुआई के लिए किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। केंद्र पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई किसानों को घंटों इंतजार के बावजूद पर्याप्त खाद नहीं मिल सका। इससे किसानों में नाराजगी है।

विज्ञापन
There is a scramble for fertilizer and farmers' hopes remain unfulfilled.
संभल मंडी समिति में इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद

विस्तार

संभल। जिलेभर में आलू की बुआई के लिए किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बुआई के लिए आठ दिन का समय बचा है तो मारामारी के हालात बने हैं। संभल मंडी समिति में इफको किसान सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही तमाम किसान पहुंच गए। केंद्र प्रभारी ने 300 किसानों को पर्ची जारी करते हुए खाद का वितरण शुरू किया। दोपहर तक तमाम किसान लाइन में लगे रहे लेकिन खाद नहीं मिल सका। किसानों ने उम्मीद के मुताबिक खाद नहीं मिलने की बात कही।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी का कहना रहा कि एनपीके खाद के 5200 बोरों का स्टॉक है। किसानों को खाद बांटा जा रहा है। पर्ची दी है तो सभी किसानों को खाद मिलेगा।
वर्तमान में किसान आलू की बुआई की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए एनपीके खाद की जरूरत है। बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे से ही किसान संभल मंडी समिति में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पहुंच गए। केंद्र पर एनपीके खाद वितरण के लिए पहले किसानों को पर्ची जारी की गई। जिस पर किसानों के नंबर डाल दिए गए। जिसके बाद खाद का वितरण शुरु हुआ तो लाइन में लगे किसानों में मारामारी का माहौल बन गया। ऐसे में कई किसान लाइन से हट गए तो उनका नंबर नहीं आ सका। बिना नंबर वाले किसान भी आगे बढ़कर लाइन में खड़े हो गए।
विज्ञापन

किसानों का कहना रहा कि वह सुबह से खाद लेने के लिए यहां खड़े हैं लेकिन तमाम धक्के खाकर भी उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। घंटों इंतजार करने के बाद भी जितना चाहिए उतना खाद नहीं मिल रहा। कई महिलाएं भी खाद के लिए बैठी हुई नजर आईं। किसानों को केंद्र प्रभारी राजेश चौधरी ने समझाया। उन्होंने कहा कि किसानों को धैर्य से काम लेना चाहिए। जितने नंबर तक बोला जाएगा उसके मुताबिक ही किसान लाइन में लगें। हालांकि प्रत्येक किसान को नियमानुसार खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000

.खाद लेने के लिए तड़के तीन बजे ही केंद्र पर आया गया था। लाइन में लगा था लेकिन पीछे कर दिया गया। अब दोपहर हो चुकी है लेकिन खाद नहीं मिल पाया है। -प्रेमपाल, रायपुर
000000000000

.लाइन में लग गया लेकिन धक्का मारकर पीछे कर दिया गया। सुबह 4 बजे से केंद्र पर आया हूं लेकिन लाइन में अब बिना नंबर वाले किसान भी खड़े हो गए हैं। -मल्लू, रायपुर
000000000000

.आलू फसल की बुआई को खाद चाहिए। जमीन के हिसाब से जितने खाद नहीं मिल रहा है। हमारे पास 100 बीघा जमीन है तो 5 बोरे खाद से काम कैसे चलेगा। -उलफत सिंह, रायपुर
000000000000

.खाद कम मिल रहा है और धक्कामुक्की हो रही है। नंबर लग गया था लेकिन उसे काट दिया गया। आलू बुआई के लिए एक व्यवस्था से भरपूर खाद मिलना चाहिए। -मित्रपाल, रायपुर
0000000000

खाद वितरण को यह बनाई व्यवस्था
संभल। इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद वितरण के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इसका बैनर दीवार पर चस्पा किया गया है। जिसके अनुसार, मंगलवार को गांव कैमा, बेनीपुर, बुधवार को खग्गू सराय, सैंडा, सलेमपुर रझेड़ा, बृहस्पतिवार को बसला, मल्लाह, रायपुर, शुक्रवार को गोंहत, बागड़पुर इम्मा, लधनपुर, शनिवार को तारनपुर, नारंगपुर, शकरपुर, रविवार को मंडलाई, बझेड़ा, चूहरपुर, करनपुर के किसानों को खाद वितरित किया जाएगा।

00000000000000

बोले केंद्र प्रभारी
13 से 14 बीघा भूमि होने पर प्रति किसान को 5 बोरे खाद वितरित किया जा रहा है। भीड़ ज्यादा होने की वजह से पर्ची सिस्टम लागू किया है। किसान नंबर से आएंगे तो उन्हें खाद मिलेगा। खतौनी और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। केंद्र पर 6500 बोरे खाद की उपलब्धता थी। जिसमें से अब 5200 बोरे खाद बचा है। जिसका वितरण किया जा रहा है।
-राजेश चौधरी, प्रभारी इफको किसान सेवा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed