{"_id":"652d93d020efea93500c73b7","slug":"there-is-a-rush-on-the-committees-for-fertilizer-fertilizer-is-not-available-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-3321-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समितियों पर खाद के लिए लगी भीड़, नहीं मिल रही खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समितियों पर खाद के लिए लगी भीड़, नहीं मिल रही खाद
विज्ञापन
चंदौसी। सहकारी साधन समितियाें पर इन दिनाें एनपीके खाद के लिए लाइन लगी है। जरूरत के हिसाब से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण आलू की फसल की बुआई नहीं हो पा रही। किसानों का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रहा।
आरोप लगाया कि जबरन नैनो यूरिया दिया जा रहा है, जबकि उनको इसकी जरूरत नहीं है।सोमवार को नवीन मंडी स्थित इफ्को किसान केंद्र पर एनपीके खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। सुबह दस बजे करीब खाद का वितरण शुरू हुआ। किसान अपनी अपनी बारी का इंतजार करने लगे। शाम तक दो सौ किसानाें को एनपीके खाद मिला। इसके अलावा बहुत से किसान लाइन में लगे रह गए। किसानों का कहला है कि सुबह सब काम धंधे छोड़कर खाद के लिए लाइन में लग जाते हैं।
इसके बाद भी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल रहा है। बिना एनपीके आलू की बुआई संभव नहीं है। अगर इसी तरह खाद की किल्लत रही तो आलू की बुआई नहीं हो पाएगी। साथ ही किसानाें का कहना है कि समिति पर नैनो यूरिया जबरन दिया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से खाद भी नहीं मिल रहा। समिति पर शनिवार को एक ट्रक खाद पहुंचा था। रविवार को अवकाश होने के बाद सोमवार को इसका वितरण किया गया। दोपहर होते होते खाद का वितरण हो गया। काफी किसान लाइन में लगे रहे।