{"_id":"6410da8fec083522680ccb94","slug":"the-young-man-who-drowned-in-the-ganges-was-not-found-even-on-the-second-day-today-the-search-will-be-done-again-in-the-ganges-sambhal-news-c-15-1-85459-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा में बहा युवक दूसरे दिन भी नहीं मिला, आज फिर होगी गंगा में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा में बहा युवक दूसरे दिन भी नहीं मिला, आज फिर होगी गंगा में तलाश
विज्ञापन
रजपुरा/गवां। अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाते समय बहे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। पीएसी के जवानों ने मंगलवार की सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक तलाशी अभि यान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार की सुबह से फिर से तलाश की जाएगी।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सादनगर निवासी एक महिला की सोमवार को मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना डांडा गंगा घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए गांव के ही अवधेश उसका भाई रिंकू और गांव का ही सत्यवीर अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों युवक बह गए।
युवकों को बहता देख अन्य ग्रामीणों ने रिंकू और सत्यवीर को तो बचा लिया, लेकिन अवधेश बह गया। रजपुरा थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों समेत 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के जवानों को बुलाकर तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह से भी तलाश की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलवाया जाएगा। शाम चार बजे तक युवक का पता नहीं चल सका।