फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman's bike was going to take the money of the son's wages,

बेटे की मजदूरी के रुपये लेने जा रही महिला की बाइक की टक्कर लगने से गई जान, बाइक चालक गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The woman's bike was going to take the money of the son's wages,
असमोली के गांव अकबरपुर गहरा में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SAMBHAL
संभल। बेटे की मजदूरी के रुपये लेने के लिए घर से निकली महिला पर बंदर हमलावर हो गए। बचने के लिए भागी तो बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। संभल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के परिजनों ने इस हादसे की सूचना देर रात तक पुलिस को नहीं दी थी। मंगलवार की शाम पांच बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी मुन्नी देवी (46) पुत्र शशिराम गांव निवासी एक व्यक्ति से अपने बेटे की मजदूरी के रुपये लेने के लिए जा रही थीं। संभल-जोया मार्ग पर पहुंची तो अचानक से बंदर आ गए। और बंदरों के अचानक हमलावर होने पर डरकर पीछे भागी तो बाइक से टक्कर हो गई। महिला और बाइक सवार युवक घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीण व महिला के परिजनों ने घायलों को असमोली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर संभल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। युवक के परिजनों ने संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजनों में कोहराम मचा है। महिला के पति का कहना है कि हादसे में उनकी पत्नी की जान गई है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे की जानकारी देर रात तक पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed