{"_id":"696a9cc8b034951870031743","slug":"the-woman-accused-some-people-of-embezzling-her-insurance-money-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-131266-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला ने कुछ लोगों पर लगाया बीमा की रकम हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला ने कुछ लोगों पर लगाया बीमा की रकम हड़पने का आरोप
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। बीमा की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए गांव कुंवरपुर निवासी महिला फूलवती ने कुछ लोगों के खिलाफ एएसपी दफ्तर पर तहरीर दी है।
महिला ने तहरीर में बताया कि बीमारी के कारण उसके पति मोहर सिंह की मृत्यु चार वर्ष पहले हो गई थी। उसके घर कुछ लोगों का आना जाना था। तभी यह लोग उसके घर आए और पति का बीमा कराने की बात कही। इसके बाद इन लोगों ने दो लाख रुपये का बीमा कराने का झांसा देकर उसका अंगूठा लगवाकर कुछ कागजात ले गए और बैंक कर्मचारियों से जानकारी होने का हवाला देते हुए जल्द ही दो लाख रुपये का बीमा कराने की बात कही।
आरोप है कि जब वह सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चों की ड्रेस आदि का रुपया चेक कराने बैंक पहुंची तो जानकारी हुई कि सरकार की ओर से ड्रेस का रुपया खाते में नहीं आया है। जब विद्यालय जाकर जानकारी ली तो पता चला कि ड्रेस का रुपया उसके अन्य खाते में गया है। साथ ही, दो लाख रुपये बीमा की रकम भी इसी खाते में गई है। इन लोगों ने धोखाधड़ी से उसका अंगूठा लगवाकर कागजात ले लिए और बैंक में खाता खुलवा लिया। इसके बाद बैंक कर्मियों से मिलकर खाते में से बीमा की धनराशि निकाल ली। साथ ही, बच्चों की ड्रेस का रुपया भी निकाल लिया। जब इन लोगों से कहा, तो यह लोग धमकी देने लगे।