फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The villagers were made to take a pledge to plant as many trees as possible

Sambhal News: ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The villagers were made to take a pledge to plant as many trees as possible
संभल। क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में प्रधान बबिता देवी के आवास पर पौधरोपण की जागरूकता के लिए बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों को इस बाबत संकल्प भी दिलाया। अधिवक्ता रविराज चाहल ने कहा कि वृक्ष जीवन है। इसके बिना जीवन शून्य है यदि वृक्ष नहीं होंगे, तो हमारा जीवन खतरे में पड़ जाएगा। वृक्ष हमें शुद्ध वायु देते हैं। वातावरण को शुद्ध करते हैं वातावरण का तापमान नियंत्रित करते हैं। ग्राम प्रधान पति किरनपाल सिंह ने कहा वृक्ष जीवन का आधार है। हम लोगों को आज से संकल्प लेना है कि हम कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करेंगे। मोहम्मद औसाफ ने कहा वृक्ष तो जीवन का आधार है। पुनीत चौधरी ने कहा वृक्ष अमूल्य हैं। वृक्ष हमारी धरोहर है। वृक्ष का हमें अपने बच्चों की तरह लालन-पालन करना चाहिए। इस दौरान डॉ. नरेश सिंह, सुखवीर सिंह, खिलेंद्र चाहल, प्रेम सिंह, जगदीश जाटव, राकेश सिंह, रोहित बाजवा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed