फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the villagers kept jam

घायल की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 26 Mar 2018 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 26 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एक पखवाड़ा पूर्व वाहन दुर्घटना में घायल पति की रविवार को मौत हो जाने के बाद ग्रामीण वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने से भड़क उठे। ग्रामीणों ने  असालतपुर जारई स्थित चंदौसी-कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग जाम कर दिया और राज्यमंत्री गुलाब देवी के मौके पर आने की मांग पर वह अड़ गए। न पहुंचने पर भीड़ ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की। एसडीएम-सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रात दस बजे जाम खुलवाया। करीब चार घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन



कोतवाली के गांव असालतपुर जारई निवासी प्रेमपाल 11 मार्च को अपनी पत्नी नन्ही के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था। सामने से आ रही पिकप ने जैन साहब के भट्ठे के पास टक्कर मार दी। हादसे में नन्ही की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को घायल प्रेमपाल ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के चालक को गिरफ्तार न करने और दंपती की मौत से परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने रविवार की शाम छह बजे गांव में चंदौसी कुढ़ फतेगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव, तहसीलदार राकेश कुमार समेत थाना चंदौसी, बनियाठेर व कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।



ग्रामीण मृतक परिवार को मुआवजे व चालक की गिरफ्तारी तथा राज्यमंत्री गुलाब देवी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। राज्यमंत्री मौके पर नहीं आ सकीं जिससे भीड़ ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की गाड़ियों को भी मौके पर जाने से रोक दिया गया। रात दस बजे तक अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने, चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed