फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The villager cut the electricity cable coming from the complete power feeder, interrupted the power supply for ten hours

पुरा विद्युत फीडर से आ रहे विद्युत केबिल को ग्रामीण ने काटा, दस घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The villager cut the electricity cable coming from the complete power feeder, interrupted the power supply for ten hours
चंदौसी। पुरा विद्युत फीडर से गांव मौलागढ़ व आंशिक चंदौसी को विद्युत सप्लाई दी जाती है। रविवार की शाम किसान द्वारा विद्युत केबिल काटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एसडीएम प्रथम ने विद्युत टीम के साथ रात को ही कटे केबिल को दुरुस्त कराया। जिससे रात दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। जिससे 25 हजार की आबादी भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो उठी। रात दो बजे बिजली सुचारु होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुरा विद्युत फीडर को गांव मौलागढ़ सहित आंशिक चंदौसी को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। रविवार की शाम चार बजे विद्युत केबिल को किसी ग्रामीण ने काट दिया। जिससे गांव मौलागढ़ सहित पंचशील कालोनी, विकास नगर, वैशाली नगर, विष्णु विहार, नारायनपुर, मिलक, आवास विकास सहित बड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे 25 हजार की आबादी भीषण गर्मी में बेहाल होने लगे। विद्युत उपभोक्ता विद्युत अधिकारियों के पास फोन करने शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद लोगों के इनवेटर भी धोखा दे गए। रात होने पर बिजली गुल होने पर महिलाओं को घरों में भोजन पकाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि अंधेरा व भीषण गर्मी होने पर महिलाओं को भोजन पकाने में दिक्कत हो रही थी। विद्युत आपूर्ति ठप होने पर लोग घरों की छत व कालोनियों में बाहर बैठ बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं रविवार की शाम विद्युत केबिल कटा होने की सूचना मिलने एसडीओ प्रथम अजय कुमार अपनी टीम के साथ केबिल को दुरुस्त करने मौके पर जा पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो कटा कबिल जमीन में दबा हुआ था। जिसे बाहर निकालने में काफी समय बर्बाद हो गया। इसके बाद विद्युत कर्मियों को मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति जोड़ा। तब कही जाकर रात दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

--------------
रविवार की शाम साढ़े सात बजे विद्युत केबिल कटे होने की सूचना मिली थी। तभी मौके पर जाकर जमीन में दबे विद्युत केबिल को निकाल सही कराने का कार्य शुरू कर दिया। रविवार की रात दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार शुक्ला, एसडीओ प्रथम, विद्युत वितरण खंड, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed