फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the village left for fear of domineering

दबंगों के डर से परिवार ने किया पलायन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
the village left for fear of domineering
संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के नरौली चौकी क्षेत्र के मोहल्ले बंजारी कुआं से एक परिवार दबंगों के डर से पलायन कर गया। आरोप है कि आरोपी पीड़ित के परिवार को जान से मारने की बार बार धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है, पर पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने सीओ को पलायन का पत्र सौंपकर गांव छोड़ दिया है।
विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी अकरम का आरोप है कि कुछ दबंग लोग कई बार उस पर व परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर चुके हैं। उक्त लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दबंगों से उसे व परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए वह दबंगों के भय के कारण नरौली स्थित अपने घर से पलायन करने को मजबूर है। शुक्रवार की शाम अकरम ने अपना सामान ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर अपने परिवार के साथ पवांसा अपने रिश्तेदारों के पास चला गया। पलायन के संबंध में पीड़ित अकरम क्षेत्राधिकारी को पत्र दे चुका हैं। पलायन की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की और न ही उसे पलायन करने से रोका। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। पीड़ित अकरम ने बताया कि दबंगों के विरुद्ध करने को लेकर वह पुलिस अधीक्षक तक से गुहार लगाई थी। मगर दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर वह पलायन करने को मजबूर है।
विज्ञापन

आज उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि कोई व्यक्ति किसी के दबाव में गांव छोड़कर गया है, तो उसको दिखाया जाएगा और जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed