फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The team of Wahapur made it to the finals by defeating Bhagnagar

Sambhal News: भागनगर को हराकर वहापुर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The team of Wahapur made it to the finals by defeating Bhagnagar
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को भागनगर और वहापुर की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें वहापुर की टीम के बल्लेबाजों ने धुआंधार पारी खेलते हुए 76 रनों से भागनगर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी आकाश मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

भागनगर के कप्तान लवकुश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वहापुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज रोहित ने 55 व अरमान ने 52 तुषार और अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। भागनगर के गेंदबाज मोहित ने दो और गीतेश ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागनगर की टीम 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 124 रन ही बना पाई। जिसमें बल्लेबाज अर्जुन ने 40 और हृदेश ने 28 रन बनाए। वहापुर के गेंदबाज आकाश ने चार और अरमान व तुषार ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग अन्नू शर्मा और अंकित गुप्ता व स्कोरिंग ऋषित ने की। इस दौरान निशांत गावर, दिनेश चंद्र, अनिल पुनिया, मदनगोपाल, गजेंद्र, दिनेश, विक्की, कुंवरपाल, अर्जुन, पन्नालाल, कपिल, राजपाल, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed