{"_id":"6349c640ae33b03af445efd8","slug":"the-soldier-left-the-house-without-informing-missing-chandausi-news-mbd4443877134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए घर छोड़ गया सिपाही, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए घर छोड़ गया सिपाही, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में तैनात एक सिपाही शुक्रवार सुबह छह बजे करीब अपने कमरे से बिना बताए चला गया। उसने कमरे पर एक पत्र भी छोड़ा है। जिसमें कहा कि उसे तलाशने का प्रयास न करें। वह स्वयं घर छोड़कर अपनी मर्जी से जा रहा है। पुलिस ने कांस्टेबल की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश की जा रही है।
बिजनौर जनपद में थाना नहटौल के जलालपुर निवासी अक्षय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह गुन्नौर कोतवाली में कांस्टेबल के पद तैनात है। वह बबराला के लेखपाल कॉलोनी में रामौतार लेखपाल के मकान में अपनी पत्नी नीतू और बच्चों के साथ किराए पर रहता है। पुलिस के अनुसार वह सुबह छह बजे करीब बिना बताए घर से चला गया। घर से निकलने के कुछ देर बाद अक्षय ने पत्नी नीतू को फोन किया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रहा है। उसे तलाशने का प्रयास न करें।
इसके बाद कांस्टेबल ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसने एक पत्र भी छोड़ा है। जिसके बारे में उसने पत्नी नीतू को बताया है। उसमें भी अक्षय ने लिखा है कि वह घर छोड़कर जा रहा है। वह यहां कहीं भी है, सही सलामत है। तत्काल नीतू ने परिवार और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अक्षय के परिवार वाले बबराला पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। अक्षय की पत्नी नीतू की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि कांस्टेबल अक्षय बिना बताए घर से चला गया है। उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसको तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।