{"_id":"686591923adb58d9970b37e0","slug":"the-protest-of-the-officials-continues-against-the-construction-of-satsang-bhawan-on-the-temple-fair-land-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124268-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंदिर मेला जमीन पर सत्संग भवन निर्माण के विरोध में पदाधिकारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंदिर मेला जमीन पर सत्संग भवन निर्माण के विरोध में पदाधिकारियों का धरना जारी
Thu, 03 Jul 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण को लेकर पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना जारी रहा। बुधवार को धरने के दौरान अध्यक्ष अरुण गोस्वामी का कहना था कि पालिका की ओर से वंदन योजना के तहत टेंडर तो मंदिर में सुंदरीकरण के लिए किया गया था। बावजूद इसके योजना की धनराशि से सत्संग भवन का निर्माण मंदिर मेला की जमीन पर शुरू करवा दिया। यह नियम विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि बाद में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से सत्संग भवन का निर्माण रुकवाया गया, तो पालिका के ठेकेदार जबरन निर्माण शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से की गई शिकायत के बाद अब सत्संग भवन का निर्माण कार्य बंद है। मनोज कुमार का कहना है कि यदि पूरे मामले की सही से जांच हो जाए, तो हकीकत सामने होगी। वहीं, गौरवकांत शर्मा का कहना है कि जब तक वंदन योजना का टेंडर निरस्त नहीं हो जाता, पदाधिकारी धरना देते रहेंगे।